-
Mukesh Ambani Nita Ambani Lifestyle: मुकेश अंबानी भारत के ही नहीं बल्कि एशिया महाद्वीप के सबसे अमीर शख्स हैं। संपत्ति के मामले में उन्हें टक्कर देने वाला एशिया में कोई नहीं है। धरती के सबसे महंगे घरों में से एक एंटीलिया (Antillia) में रहने वाले मुकेश अंबानी के निजी जीवन से जुड़ी कई ऐसी बातें हैं जिन्हें लोग कम ही जानते होंगे। आइए डालें ऐसी ही बातों पर एक नजर:
-
मुकेश अंबानी के पास पैसों की कोई कमी नहीं है। लेकिन वह काफी सिंपल कपड़े पहनते हैं। अकसर वह सफेद हाफ शर्ट और काली पैंट में नजर आ जाते हैं।
-
मुकेश अंबानी और उनका पूरा परिवार काफी धार्मिक है। कई मर्तबा अंबानी दंपत्ति मंदिरों के दर्शन करते दिख चुके हैं। घर पर मुकेश और नीता अंबानी गणेश पूजा हो या फिर नौदुर्गा , भव्य आयोजन करते हैं।
-
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुकेश अंबानी ने नीता अंबानी के जन्मदिन पर उन्हें 100 करोड़ से ज्यादा महंगा एक प्राइवेट जेट गिफ्ट किया था। बच्चों को भी मुकेश महंगे गिफ्ट देते हैं।
-
दूसरों के जन्मदिन पर महंगे गिफ्ट देने वाले मुकेश अंबानी अपना जन्मदिन नहीं मनाते। उन्हें देर रात पार्टियों से भी उलझन होती है। ज्यादातर वो लेट नाइट पार्टीज से दूर ही रहते हैं।
-
शुद्ध शाकाहारी मुकेश अंबानी सुबह जल्दी जागने वालों में से है। सुबह उठने के बाद वह रोजाना योग और एक्सरसाइज जरूर करते हैं।
-
मुकेश अंबानी ने सालों से अपना एक उसूल बना रखा है कि वह चाहे कितने भी बिजी क्यों ना हों, रविवार का दिन परिवार के साथ ही बिताते हैं।
-
Photos: Social Media
